रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। आन लाइन मोबाइल खरीदने के चक्कर मे एक युवती से शातिर ठगों ने तकरीबन 10 हजार रुपए की ठगी कर ली। जानकारी के मुताबक बिलासपुर के विकास नगर की निवासी रूची सोनकर को एक मोबाइल खरीदना था। रुचि ने इंटरनेट सर्च साइट में I wanted to buy a mobile (मैं एक मोबाइल खरीदना चाहती हूं) सर्च किया। सर्च साइट ने प्रार्थिया को एक नामी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी के नाम से बने हुए वेबसाइट में रीडायरेक्ट कर दिया। यहां रुचि ने अपनी पसंद के मॉडल का चुनाव कर,बैंक खाते से आनलाइन 9999 ( नो हजार नो सौ निन्यानबे) रुपये कम्पनी के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। रुपए ट्रांसफर होने के बाद प्रार्थिया के पास कम्पनी से सौदा स्वीकृत होने का कन्फर्मेशन मेल आया लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद मोबाइल नहीं मिला। इस पर जब उन्होंने मोबाइल कम्पनी के कस्टमर केयर से सम्पर्क किया तो कम्पनी ने अपने रिकार्ड जांचने के बाद,मोबाइल खरीदी के किसी भी डील होने से इंकार कर दिया। साथ ही कम्पनी के एक्सक्यूटिव ने रुचिका को बताया कि वह किसी फर्जी कम्पनी की ठगी का शिकार हो गई है। इस पर रुचि ने बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सम्बंधित इंटरनेट यूआरएल के अज्ञात संचालक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




