अम्बिकापुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शादी का प्रस्ताव,ठुकराए जाने से भड़के आरोपित ने युवती के घर मे घुस कर युवती पर लोहे के सरिया से हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मामला अम्बिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय एक युवती के विवाह की बातचीत रायपुर के डीडी नगर निवासी आरोपित मुक्ति प्रकाश तिग्गा पिता तरसीयूस तिग्गा से चल रहा था। किसी कारण से बात आगे नही बढ़ पाई। इससे नाराज आरोपी रायपुर से अम्बिकापुर पहुँच गया और युवती के घर मे घुस कर,उस पर हमला कर दिया। घर के समान को बुरी तरह से तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,427,452,506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




