Advertisements

Big Breaking : फिर मिला सन्दिग्ध अवस्था मे एक हाथी का शव,सरगुजा सम्भाग में हाथियो की सिलसिलेवार मौत से वन अमले के सामने खड़ी हुई चुनोती

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

अम्बिकापुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर रेंज में एक नर हाथी का शव मिला है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक वाड्रफनगर के कैलाशपुर गांव में मक्के के खेत मे बुधवार की सुबह,स्थानीय रहवासियों ने हाथी के शव को देख कर,सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हाथी के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी सूरजपुर जिले में हाथी के एक बच्चे का शव जंगल के एक नाले के किनारे मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण संक्रमण सामने आया था। बहरहाल,छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे हाथियो के हलचल के बीच हाथियो की हो रही लगातार मौत की घटनाओं ने वन विभाग के अमले को दबाव में नजर आ रही है। खासकर सरगुजा सम्भाग में हाथियो के मौत का आंकड़ा साल दर साल बढ़ती जा रही है। बीते साल भी हाथियो की मौत के बाद आला अधिकारी कई दिनों तक अम्बिकापुर में डेरा जमाए हुए थे। जशपुर जिले के कुनकुरी रेंज भी 2020 में मार्च में लॉक डाउन से ठीक पहले एक गर्भवती मादा हाथी की मौत ने पूरे विभाग को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद हाथी मानव द्वंद को कम करने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था। लेकिन सारी कवायदों के बाद भी हाथी मानव द्वंद की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!