Advertisements

Big Breaking Jashpur : ओडिसा में हाथी ने छत्तीसगढ़ की महिला को कुचल कर मारा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

फरसाबहार, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रोहित यादव की रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ और ओडिसा की सीमा पर स्थित ग्राम तेलीजोर में दंतैल ने एक महिला को कुचल कर मार दिया है। प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक मृतिका तिबत बाई 45,मूलतः सरगुजा जिले के अम्बिकापुर की निवासी थी और इन दिनों किसी काम से यहां आई हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला सुबह खेत की ओर निकली हुई थी,इसी दौरान अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर ओडिशा वन विभाग की टीम पहुँच गई है।। जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों ओडिशा और छत्तीसगढ़ की अन्तर्राज्यी सीमा हाथियो के उत्पात से दहल रहा है। इस सीमा पर स्थित तपकरा रेंज में इस वक्त 32 हाथी,अलग अलग दल में विचरण कर रहें है। इस रेंज में बीते 5 साल के दौरान हाथियो ने 24 लोगो को कुचल कर मारा है। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के राउर डेगा रेंज के फारेस्टर मित्रभान पटेल ने बताया कि मृतिका के परिजनों को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष मुआवजा राशि 3 लाख 90 हजार,कार्रवाई के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!