Advertisements

Breaking Jashpur : पत्नी और बहन नीचे खड़े होकर देते रहे दुहाई और मजदूर ने पेड़ की ऊंची शाखा में चढ़,कर ली आत्महत्या

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पत्नी और बहन की मौजूदगी में एक मजदूर ने पेड़ में चढ़ कर आत्महत्या कर ली। नीचे उसे नीचे उतरने के लिए पत्नी और बहन मिन्नते करतीं रही,लेकिन उनकी आंखों के सामने ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना,कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बघिमा निवासी मनोज राम पिता कैलाश राम,41 वर्ष,गम्हरिया में रहने वाली अपनी बहन के घर आया हुआ था।

मृतक की पत्नी चांदनी बाई ने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। सोमवार की सुबह वह, गम्हरिया के कैलाश पेट्रोल पंप के गैरेज के पीछे स्थित पुटकल के विशाल वृक्ष के सबसे ऊपर की शाखा में चढ़ गया और आत्म हत्या की धमकी देने लगा। आसपास के लोग पेड़ के नीचे में जुट गए और उसे समझा कर नीचे उतरने के लिए राजी करने का प्रयास करने लगे। लेकिन वह नहीं माना। मृतक ने अपने शरीर से बनियान और फुलपैंट को उतार कर फंदा बनाया और देखते ही देखते आत्महत्या कर ली। हालांकि घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुँच गई थी। लेकिन रेस्क्यू के लिए समान जुटाने के दौरान ही मनोज ने आत्मघाती कदम उठा लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के अधिकारी शव को नीचे उतरने की मशक्कत में जुटे हुए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!