Big Breaking Jashpur : अंततः राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्यवक हुए निलंबित,सरगुजा कमिश्नर ने की कार्रवाई,दिव्यांग केंद में दुष्कर्म मामले में एक और बड़े अधिकारी पर गिरी गाज

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। दिव्यांग केंद्र में हुई दुष्कर्म,छेड़छाड़ और मारपीट की अमानवीय घटना उजागर होने के तीसरे दिन,सरगुजा संभाग की कमीश्नर जेनीबीबा किंडो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिल समन्वय विनोद पैंकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी किए गए आदेश में कमीश्नर सुश्री किंडों ने कहा है कि दिव्यांग केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी डीएमसी विनोद पैंकरा पर थी। उन्हें समय समय पर इस केन्द्र का निरीक्षण करना था। केन्द्र के अधीक्षक और केयरटेकर से जानकारी लेकर,सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाना था। लेकिन डीएमसी ने निरीक्षण ही नहीं किया। कमीश्नर के आदेश में डीएमसी विनोद पैंकरा द्वारा,इस संवेदनशील घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को समय से ना दिए जाने को भी छत्तिसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3 का उल्घंन मानते हुए,तत्काल प्रभाव से निलंबित कर,अंबिकापुर के संयुक्त संचालक,लोक शिक्षण कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांग केन्द्र में एक बच्ची से दुष्कर्म और पांच ​बच्चियों से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना उजागर होने के बाद से डीएमसी विनोद पैंकरा प्रशासनिक अधिकारियों और विपक्षी दलों के निशाने पर थे। खनिज न्यास निधि से संचालित इस केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी राजीव गांधी शिक्षा मिशन को दी गई थी। लेकिन,बगैर छात्रावास अधीक्षक और महिला केयर टेकर के चल रहे इस केन्द्र की ओर डीएमसी झांकने तक नहीं आए। विपक्षी दलों को आरोप है कि गिरफ्तार किए गए केयर टेकर नरेन्द्र भगत और चौकीदार राजेश चौहान छात्रावास छोड़ कर,डीएमसी के घर में डयूटी बजाया करते थे। इसी वजह से उनका हौसला बढ़ा हूुआ था। रविवार को घटना के विरोध में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर,डीएमसी विनोद पैंकरा की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं,हंगामें और बवाल के बीच संसदीय सचिव यूडी मिंज ने मंगलवार को डीएमसी के खिलाफ कार्रवाई के संकेत ​दे दिए थे।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!