Breaking News : फर्जी नक्सली बन कर,कुडिंग महुआ टोली में आतंक मचाने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार,मास्टर माइंड हुआ फरार,बदमाशों से लूटी गई रकम सहित एक कट्टा बंदूक कारतूस जब्त

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। बीती रात कुडिंग मछुआटोली में मारपीट,लूट और फायरिंग के मामले में जशपुर पुलिस ने वारदात के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जानकारी देते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 26 सितंबर की रात साढ़े 7 से 9 बजे बजे के मध्य ग्राम कुडिंग महुआटोली के जोगीपारा में निवासरत् सुरेश दास बैरागी परिवार के यहां 04 अज्ञात व्यक्ति आकर दरवाजा खुलवाये उस वक्त परिवार के सदस्य कमरे में बैठकर मोबाईल में लूडो खेल रहे थे पति – पत्नि किचन में खाना बना रहे थे , उसी समय बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया तो दीपेश के दरवाजा खोलने पर 03 अज्ञात बदमाश जो अपने हाथ में देशी कट्टा और फरसा रखे हुये थे घर में घुस गये और बच्चों को कट्टे की नोक पर डरा – धमकाकर बैठा दिये और किचन में आकर गृहस्वामी सुरेश दास को डंडे से मारपीट कर पैसे और जेवरात की मांग करने लगे और नहीं देने पर गोली से मार देने की धमकी देते हुये कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे तब सुरेश दास की पत्नी ने धान बिक्री से प्राप्त घर में रखे 10 हजार को डरकर बदमाश को दे दी।

मामले की जानकारी देते एसपी विजय अग्रवाल,पीछे खड़े गिरफ्तार आरोपित

उसके बाद शोर सुनकर बदमाश बाहर भागा और कमरे में बंद दोनों बदमाश घर में रखे सोना- चांदी का जेवर व दो नग मोबाईल निकालकर एस्बेस्टस सीट की छत को तोड़कर अपने घायल साथी को उठाकर मौके से भाग गये । घटना की सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ रात्रि में ही मौके पर पहुंचे , गांव के नजदीक रोड पर एम्बुलेंस जाती दिखी , आशंका होने पर कि उक्त आत वही बदमाश हो सकता है , जिसे लूटपाट के दौरान टंगिया से मारा गया है , इस आशंका पर एम्बुलेंस के साथ एक पुलिस स्टॉफ को सिविल वर्दी में भेजा गया , घायल व्यक्ति को उसके परिजन व एक अन्य व्यक्ति के साथ में जिला अस्पताल लाये , आह्त की गंभीर स्थिति को देखते हुये अंबिकापुर रिफर किया गया ।

हिरासत में लिये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम विनेश राम बताया , जो अपने साथी अंकित राम , विनोद राम एवं एक अन्य साथी के साथ लूटपाट की घटना कारित करना स्वीकार करते हुये अपने आह्त साथी रामप्रसाद निवासी नवाटोली का होना बताया और रोड एक्सीडेंट से घायल होने की सूचना देकर एम्बुलेंस को बुलाना बताया ।घटना की सूचना रात्रि 02:15 बजे में प्रार्थिया द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली में कराने पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध अप.क्र . 229/2021 धारा 394 भा.द.वि. 25 , 27 आर्स एक्ट पंजीबद्ध कर प्रार्थिया व परिजनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया ।

जब्त कट्टा,रुपए व अन्य सामग्री

थाना सिटी कोतवाली एवं लोदाम स्टॉफ द्वारा शेष बदमाशों की तलाश तत्परतापूर्वक की गई , तलाशी दौरान बदमाश अंकित राम एवं विनोद राम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना तथा लूटपाट के दौरान घर के सदस्यों के साथ संघर्ष के दौरान रामप्रताप को टंगिया से चोट लगना और उसे उठाकर गांव लेकर आना और एक्सीडेंट से चोट लगने की बात कहकर एम्बुलेंस को बुलाकर उसे ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाना बताये ।

Breaking Jashpur : परिजनों को बचाने,हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गए वृद्ध,कुल्हाड़ी से हमला कर एक लुटेरे को किया घायल,लूट की सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप

घटना के बाद खर्च हेतु तीनों को 01-01 हजार रू . दिया आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया जाकर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा कारतूस , नगदी रकम जप्त की गई । घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर धारा 395 , 397 भा.द.वि. जोड़ी जाकर विवेचना की जा रही है । प्रकरण के आरोपी विनेश राम द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया कि माह अगस्त में ग्राम नगड़ी से आये 02 व्यक्ति के साथ देशी कट्टा लेकर लेकर एक मोटर सायकल में सवार होकर नवाटोली से लोखण्डी मार्ग में बन रहे निर्माणाधीन पूल के पास आये थे जहां आरोपी ने अपने साथ लाये एक नक्सली पर्चा जिसमें ठेकेदार को धमकी लिखी थी , जिसे वहां काम करने वाले लेबरों को दिये , और ठेकेदार का मोबाईल नंबर लेकर बात किये बगैर कार्य नहीं करने की धमकी देना बताया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र . 218/2021 धारा 394 , 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों में विनेश उर्फ विने उम्र 23 वर्ष निवासी भेलवाडीह चौकी लोदाम । अंकित राम उम्र 23 वर्ष निवासी भेलवाडीह चौकी लोदाम । विनोद राम उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ाबनई चौकी लोदाम शामिल है।मृत आरोपी का शिनाख्त रामप्रताप उम्र 26 वर्ष निवासी नवाटोली भेलवाडीह चौकी लोदाम के रूप में की गई है। आरोपितों से नगदी रकम 10 हजार । 2. मोबाईल 02 नग । 3. सोने – चांदी का जेवर कीमती 45 हजार, घटना में प्रयुक्त कट्टा -01 नग,फरसा, घटना में प्रयुक्त डंडा 1 खाली कारतूस, घटना में प्रयुक्त 1 नग जिंदा कारतूस -01 नग

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!