Advertisements

Big Breaking Jashpur : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार, घटना स्थल पर पहुँचे एसपी …..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही घटना में शामिल 3 अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए है ,
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को नाबालिग पीड़िता एक गांव में शादी समारोह में गई थी इसी दोरान गांव के ही 5 आरोपियों ने उसे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने 19 फरवरी को चौकी पंडरापाठ थाना बगीचा में घटना की सूचना दी जिसपर पुलिस ने 22धारा 376(D)IPC 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया,

https://theprimenews24.com/crime-breaking-english-liquor-dealer-arrested-used-to-sell-liquor-by-roaming-around-the-city-hiding-in-scooty-kotwali-police-arrested-accused-karan-baraik-scooty-was-also-confiscated-from-the-accu/

उन्होंने बताया कि घटना सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बगीचा, चौकी प्रभारी पंडरापाठ एवं थाना प्रभारी सन्ना के की टीम को आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया जिसपर आरोपी जुगेश उर्फ जुगे नगेशिया उम्र 24 वर्ष निवासी दक्षिणटोली एवं विरेन्द्र उर्फ चिया रजवार उम्र 30 वर्ष दक्षिण टोली निवासी सुलेशा को पुलिस द्वारा रात्रि में ही हिरासत में ले लिया गया तथा शेष आरोपियो की पतासाजी की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा,
उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को पीड़िता के किसी काम से बाहर गए थे इस वजह से 18 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज नही कराई थी, पिता के वापस आने के बाद 19 फरवरी की दोपहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई,

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!