Advertisements

CRIME BREAKING : अंग्रेजी शराब का सौदागर गिरफ्तार, स्कूटी में छुपा कर शहर में घूम घूम कर बेचता था शराब, कोतवाली पुलिस ने आरोपी करन बड़ाईक को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी भी जप्त पढ़िए

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : सिटी कोतवाली पुलिस ने जशपुर शहर में घूम घूम कर शराब बेचने और नशे के कारोबार को फैलाने वाले आरोपी करन बड़ाईक को गिरफ्तार किया है।

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-the-farmer-who-was-waiting-for-post-mortem-for-three-days-was-forced-to-bury-the-dead-cows-without-post-mortem-strict-action-should-be-taken-against-the-gross-negligence-an/

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को सिटी कोतवाली जशपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि करन बड़ाईक नाम का व्यक्ति अपनी स्कूटी वाहन में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखकर सन्ना रोड जशपुर में विक्रय करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर घेराबंदी किया गया। स्कूटी में सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे दौड़ाकर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया

https://theprimenews24.com/crime-breaking-hemant-ekka-the-absconding-second-accused-who-worked-with-minor-children-was-arrested-by-the-police-in-the-same-case-the-main-accused-ramprasad-yadav-has-been-arrested-in-the-past/

पूछताछ करने पर अपना नाम करन बड़ाईक बताया। उक्त गाड़ी को चेक करने पर आरोपी के कब्जे से थैला में छुपा कर रखें रॉयल स्टेज 3 नग 375 एम.एल., नंबर वन क्वार्टर 12 नग 180 एम.एल. एवं 8 नग 375 एम.एल. कुल 6.285 लीटर कीमती 5390 रू., एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन मिलने पर पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया।

https://theprimenews24.com/under-the-joint-aegis-of-police-administration-and-nes-college-swar-sandhya-swaranjali-program-will-be-organized-in-memory-of-late-lata-mangeshkar-you-can-also-be-involved/

प्रकरण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी करन बड़ाईक उम्र 21 साल निवासी कदम टोली जशपुर को को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, शराब की जप्ती एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र.आर.मिथलेश यादव, आर.धीरेन्द्र मधुकर, विनोद तिर्की एवं म.आर.पूनम तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://theprimenews24.com/the-unique-farewell-of-the-mid-day-meal-cook-the-children-said-that-they-will-never-forget-the-taste-of-food/

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!