जशपुर द प्राइम न्यूज़ :नन्हेंसर के प्राचीन शिव मन्दिर से चोरी हुआ शिवलिंग वापस मिल गया, जानकारी के मुताबिक शिवलिंग को बीती रात किसी ने वापिस मंदिर में रख दिया, जिसकी जानकारी पुलिस को गुरुवार की सुबह लगी,
दरअसल बीते 23 मई को सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हेसर के प्राचीन शिव मंदिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिवलिंग की चोरी का मामला सामने आया था इसके बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ था, सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस मौके पर पहुँची थी और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था,
धार्मिक भावना से जुड़े इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश अग्रवाल ने चोरी हुए शिवलिंग को बरामद करने के लिए दो टीम का गठन किया था, एएसपी प्रतिभा पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी गए शिवलिंग को बरामद करने में जुट गई थी जिसमे सन्ना थाना प्रभारी बीएल साहू और दुलदुला थाना प्रभारी संतलाल अयाम मौजूद थे, इन दोनों ही टीमों में पुलिस के पांच पांच लोग मौजूद थे साथी एसडीओपी हलीम खान कैंप की हुए थे और लगातार संदेहियों से पूछताछ जारी थी,
पुलिस की टीम के साथ ग्रामीण भी शिवलिंग की खोज में बीते तीन दिनों से लगे थे, वही पुलिस की टीम के द्वारा लगातार आसपास के क्षेत्रों में संदेहियों के यहां दबिश दी जा रही थी,पुलिस के इस दबाव के बाद अज्ञात आरोपी ने बीती रात शिवलिंग वापस मन्दिर में रख कर फरार हो गया, बहरहाल शिवलिंग वापस मिल जाने से एक धार्मिक उन्माद शांत हो गया वही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,




