Advertisements

Video : बस में लगी भीषण आग, अनियंत्रित होकर बस बिजली के खंभे से टकराई,एक व्यक्ति की मौत,देखिए वीडियो,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस बिजली के खंभे से टकरा गई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं कुछ लोगों को चोटें आई हैं बताया जा रहा है बस रायगढ़ की ओर से जिले के फरसाबहार की ओर आ रही थी तभी यह हादसा हुआ,

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कांसाबेल थाना के दोकडा चौकी क्षेत्र में रायगढ़ की ओर से एक निजी यात्री बस यात्रियों को लेकर जिले के फरसाबहार क्षेत्र चोंगरी बहार आ रही थी इस दौरान ग्राम दोकडा के पास बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसके बाद बस पलट गई, पलटते ही बस में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, बस में 10 से 15 यात्री सवार थे जिन्होंने गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई ,

जानकारी के मुताबिक बस के डीजल टैंक से डीजल के रिसाव की वजह से बस में आग लग गई देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक का नाम रवि राम बताया जा रहा है जो ग्राम तीतर मारा का रहने वाला है, बताया जा रहा है रवि राम जल संसाधन विभाग विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत था और रोजाना फरसाबहार से तीतर मारा आना-जाना किया करता था, घटना में अन्य लोगों को मामूली छोटे आने की जानकारी मिली है, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है, वहीं घटना की सूचना पर दोकडा चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights