Advertisements

जशपुर पुलिस ने ”विश्वास अभियान“ के तहत् 50 नग गुम हुए मोबाईल को उनके वास्तविक धारकों को लौटाया, पुलिस की चार टीमों ने किया जिले भर में गुम हुए मोबाइल बरामद, इस दौरान लोगों को साइबर अपराध से बचने के संबंध में भी दी गई जानकारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत् आम जनता के गुम मोबाईल को बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक के हाथों मोबाइल के मालिकों को लौटाया,

सायबर सेल द्वारा जिले के विभिन्न थाना चौकी में
गुम मोबाईल की शिकायतों पर उन्हें ढूंढकर बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश सायबर सेल जशपुर द्वारा गुम मोबाईल फोन का डाटा टेलीकॉम प्रदाता कंपनी से प्राप्त किया गया और सभी गुम मोबाईल की बरामदी हेतु अनुभागवार 4 टीमें गठित की गई थी।

उक्त गठित टीम के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मेहनत व लगन से कार्य करते हुये थाना जशपुर क्षेत्र से 15 नग, थाना कुनकुरी क्षेत्र से 15 नग, थाना तुमला क्षेत्र से 03 नग, थाना बगीचा क्षेत्र से 3 नग, थाना कांसाबेल क्षेत्र से 08 नग, थाना दुलदुला क्षेत्र से 2 नग, थाना पत्थलगांव क्षेत्र से 03 नग, थाना तपकरा क्षेत्र से 1 नग कुल 50 नग मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

उक्त मोबाईल फोन को उनके धारकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा वापस किया गया। गुम मोबाईल की वापसी दौरान लोगों को विभिन्न सायबर अपराध से बचने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेंद्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

गुम मोबाईल फोन को बरामद करने में सायबर सेल के उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. हरिशंकर राम, प्र.आर. निर्मल बड़ा, प्र.आर.परमजीत सिंह थाना कुनकुरी, आर.नंदलाल यादव थाना कुनकुरी, आर. मुकेश पाण्डेय, सायबर सेल आर. सुनसाय भगत, आर. अनिल सिंह एवं आर.संदीप साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!