Advertisements

Big Breaking Jashpur ,ढाबा में दारू पीने से किया मना तो युवकों ने कर दिया यह हाल,पुलिस ने किया जुर्म दर्ज,गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। ढाबा में दारू ना पीने की नसीहत देना,संचालक को महंगा पड़ गया। नसीहत से भड़के युवकों ने तोड़फोड़ कर ढाबे को कबाड़ में तब्दील कर दिया। इतना ही नही,संचालक ने उत्पाती युवकों पर ढाबे से रुपए गायब करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक जशपुर गुमला रोड में स्थित एक ढाबा में बीती रात कुछ युवक मुर्गा पार्टी मनाने पहुँचे थे। ढाबा संचालक के मुताबिक इस दौरान युवक अपने साथ लेकर आये शराब को ढाबा में बैठ कर पीने लगे। जब संचालक ने ढाबा में शराब पीने से मना किया तो युवकों ने उत्पात मचाते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। डर कर ढाबा में काम करने वाले वर्कर भाग गए। इस बीच उत्पात मचा रहे युवकों ने मोबाइल से काल करके अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया। सबने मिलकर ढाबा संचालक की जमकर पिटाई कर दी और ढाबा में रखे हुए टेबल कुर्सी को तोड़ कर नष्ट कर दिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने उत्पाती युवकों के खिलाफ धारा 147,427 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!