Advertisements

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने नगर पंचायत कुनकुरी अंतर्गत 50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : मंगलवार को संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू. डी. मिंज द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी के विभिन्न वार्डो जिसमें वार्ड 15 शँकर नगर मे सी.सी रोड और नाली निर्माण , वार्ड 2 मे सी.सी. रोड, वार्ड 1 मे सी.सी. रोड निर्माण , वार्ड 8 मे गार्ड वाल निर्माण, वार्ड 9 मे सी.सी. रोड निर्माण और वार्ड 10 मे सी.सी. रोड निर्माण कार्यों की भूमि पूजन किया गया. इसके साथ ही विश्व बालिका दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास कार्यालय मे बालिकाओ की उपस्थिति मे बालिका दिवस मनाया गया बालिकाओं का हौसला बढ़ाया उन्होंने ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की आइरन लेडी इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई,रानी दुर्गावती जैसे बनने उनके आदर्शो एवं सिद्धांतो को आत्मसात करने को कहा. उन्होंने देश की हर बालिका को मन से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया.
इस अवसर पर अजेम टोप्पो,जगदीश आपट,अंजना मिंज ,ओम शर्मा, एस इलियास, राबर्ट एक्का ,नीरज पारीक , तारा अग्रवाल, उदय शर्मा ,नायक मिश्रा, महेश त्रिपाठी, पार्षद दीपक केरकेट्टा, रुकशाना बानो, उर्मिला लकड़ा , रोबेनतुस ,सम्मा अंजुम ,लालदेव,राजू प्रजापति, जनपद सदस्य मेरी कृपा,बसन्त बेक,पार्वती यादव, नीलू केरकेट्टा,सारदा,सनवीर अली,युवा कांग्रेस प्रताप सिंह,कुन्दन पन्ना,अयूब खान ,अरशद हुस्सेन, एम डी इरफान, आलोक लकड़ा,प्रेम कुमार यादव,मिथलेश महंत एवं कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!