रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। यातायात पुलिस के जवानों से मारपीट कर शासकीय काम मे बाधा डालने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों गिरफ्तार किया है। आरोपितों में अविनाश सिंह और राजा कुमार शामिल हैं। दोनों भिलाई के रहने वाले हैं। आरोपितों पर रायपुर के शारदा चौक में सोमवार की शाम 5 बजे यातायात विभाग के सिपाही जयदेव मिश्रा के साथ गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप है। आरोपितो ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब सिपाही ने ट्रैफिक सिग्नल का उलंघन करने पर रोका था। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 186,332,353,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।




