Advertisements

बिग ब्रेकिंग नक्सलियों ने की सड़क जाम, सड़क पर बम लगाने की खबर, नक्सली ने शहीदी दिवस को लेकर लगाया बैनर, उड़ीसा जाने वाली सड़क की जाम

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क ब्रेकिंग : – गरियाबंद जिले से नक्सलवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है नक्सलियों ने उड़ीसा आने जाने वाले रास्ते पर सड़क पर पेड़ काटकर सड़क जाम कर दी है,

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के कोकड़ी गांव की घटना बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पेड़ काटकर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया है, इसके साथ ही सड़क पर बम लागये जाने की खबर भी सामने आ रही है, सड़क जाम कर नक्सलियों ने शहीदी दिवस मनाने किए अपील भी की है,

वहीं बताया जा रहा है नक्सलियों द्वारा सड़क जाम कर देन से शोभा गौर गांव उड़ीसा जाने वाली सड़क जाम हो गई है, नक्सलियों द्वारा सड़क जाम करने एवं बैनर पोस्टर लगाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल

नक्सलियों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है साथ ही बम निरोधक दस्ता मौक़े के लिए रवाना हो गया है, घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौरने की है

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!