जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिला जेल में विचारधीन बंदी के मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को मामले की सीबीआई जांच और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन की।

आप को बता दें गुरुवार को मामले की सीबीआई जांच और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के रंजीता स्टेडियम से जशपुर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।इ स दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन शर्मा, कार्यसमिति सदस्य नितिन राय सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल है। मांग को लेकर भाजयुमो ने ज्ञापन भी सौपा है।




