Advertisements

Big Breaking : पुलिस ने पकड़ा दो करोड़ से अधिक का अवैध गांजा, मेटाडोर में छुपा कर इस तरह कर रहे थे तस्कर गांजा की तस्करी, पढ़िए पूरी खबर….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कोंडागांव पुलिस को गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप लेकर मेटाडोर कोंडागांव की ओर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी डी पटेल के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर तस्करों की घेराबंदी की। मेटाडोर क्रमांक एचआर 38 जेड 0280 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन में रखे हुए 1 हजार 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक जब्तशुदा गांजा की अन्तर्राज्यी बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपए बताया जा रहा है। मामले में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि जशपुर जिले के पत्थलगांव में दशहरा पूजा के दौरान,गांजा से भरे चार पहिया वाहन भीषण सड़क हादसे की घटना के बाद ओड़िसा से गांजा तस्करी का मामला गरमा गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश भर में गांजा सहित सभी प्रकार के नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश आला अधिकारियों को दिया था। तस्करों के नकेल कसने के लिए दोनों राज्यो के पुलिस अधिकारियों की बैठक भी हुई थी। कोंडागांव में पकड़े गए इस गांजा के खेप को उत्तर प्रदेश,दिल्ली सहित अन्य प्रदेश में खपाए जाने की योजना थी। पुलिस,अभी तस्करों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!