बड़ी समस्या, बदबू और बीमारी का खतरा: सन्ना रोड पर अधूरी नाली बनी मुसीबत,जशपुर में पेट्रोल पंप के सामने पांच महीने से जमा गंदा पानी, लोग परेशान, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर के सन्ना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अधूरी नाली निर्माण अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। यहां बीते करीब पांच महीनों से गंदा पानी जमा है, जिससे क्षेत्र में तेज बदबू, सड़न और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि स्थानीय नागरिकों में बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।

 

स्थानीय निवासी राहुल ताम्रकार ने बताया कि वे सन्ना रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं। नगर पालिका द्वारा पेट्रोल पंप के सामने नाली अधूरी छोड़ दी गई, जिसके चलते आसपास के घरों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर आकर जमा हो रहा है। उन्होंने कहा कि “सड़क पर जमा पानी से बदबू असहनीय हो चुकी है, मच्छर पैदा हो रहे हैं और लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।”

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका ने पेट्रोल पंप तक नाली का निर्माण किया गया, लेकिन आगे का हिस्सा अधूरा रहने से पूरे क्षेत्र का पानी पेट्रोल पंप के सामने आकर रुक गया है। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आसपास के दुकानदार और राहगीर भी परेशान हैं।

 

इस संबंध में नगर पालिका और मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि नाली निर्माण की स्वीकृति फिलहाल केवल पेट्रोल पंप तक ही थी, इसी कारण वहां तक ही निर्माण किया गया। पहले पेट्रोल पंप के बगल से नाली आगे निकलती थी, लेकिन पास के प्लांट संचालक द्वारा उस रास्ते को बंद कर दिए जाने से पानी की निकासी रुक गई है और अब गंदा पानी सीधे सड़क पर फैल रहा है।

 

उन्होंने आश्वासन दिया कि पेट्रोल पंप के आगे नाली निर्माण की स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाएगी और स्वीकृति मिलते ही नाली को आगे बढ़ाकर पूर्ण रूप से निर्माण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

 

फिलहाल, स्थानीय नागरिकों की मांग है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक अस्थायी निकासी व्यवस्था कर सड़क पर जमा गंदे पानी से राहत दिलाई जाए, ताकि स्वास्थ्य संकट को टाला जा सके और आम जनजीवन सामान्य हो सके।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!