बिलासपुर: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही ने एक बार फिर ली युवक की जान, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

बिलासपुर: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही ने एक बार फिर ली युवक की जान, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिलासपुर में एक बार फिर से यूनिटी हॉस्पिटल में मौत होने की खबर सामने आयी है ,जिसमे परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है .और जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल मिशन अस्पताल रोड पर स्थित यूनिटी हॉस्पिटल में इन दिनों न सिर्फ पैसो के नाम पर खेल हो रहा है बल्कि मरीज के परिजनों का गला दबाकर पैसा वसूल किया जा रहा है. हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रहने वाले अगनु निषाद किसी काम से रायपुर रोड गया हुआ था 19 अक्टूबर को काम निबटाने के बाद वह वापस बाइक से घर जा रहा था,

अचानक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया . जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए अगनु निषाद को बिलासपुर के यूनिटी अस्पताल में एडमिट किया गया। जहाँ युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था इसी बीच डॉक्टरों ने परिजनों से इलाज के नाम पर रकम मांगने लगे और सब ठीक है कहकर पैसा जमा कराने लगे।

24 अक्टूबर की सुबह अचानक खबर दी गयी की वह जिंदगी और मौत के बीच जुझते हुए दम तोड़ दिया है.इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों ने बताया की डॉक्टर ने पैसा ठीक होने के नाम पर लिया है और करीब लाखों रुपयों की मांग की थी जिसपर परिजनों से 80 हजार जमा भी करवा लिया गया बावजूद इसके बाद भी ठीक नहीं कर सके जिस पर मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया।

पुरे मामले पर सीएमएचओ अनिल श्रीवास्तव से फोन पर प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। फिलहाल विवादों में और सुर्खियों में बने रहने वाले इस अस्पताल के डॉक्टर पर कार्रवाई कब तक होगी ये देखने वाली बात होगी.चूँकि यह अस्पताल एक बार नहीं बल्कि कई बार विवादों में घिरा रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!