दिल्ली की हवा हुई प्रदूषित, पटाखों से ख़राब हुई हवा, AQI हुआ बेहद खराब।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

दिल्ली की हवा हुई प्रदूषित, पटाखों से ख़राब हुई हवा, AQI हुआ बेहद खराब।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गयी जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच रहा. दिल्लीवासियों की सोमवार सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई.
स्विट्जरलैंड के संगठन आईक्यूएयर के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को दीपावली के अवसर पर ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में पहुंच गयी. प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदूषकों के एकत्र होने में मदद मिली जबकि पटाखों और पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. दीपावली पर दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा, उसके बाद पाकिस्तान का लाहौर था।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 200 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है. मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!