Advertisements

चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल अधिग्रहण मामले के विरोध में भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला,नीजि हित के लिए जनता की गाढ़ी कमाई के दुरूपयोग का लगाया आरोप

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल अधिग्रहण मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरूवार को शहर के बस स्टेण्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले भर से भाजयुमो के कार्यकर्ता शहर में जुटे थे। पुतला दहन के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने कहा कि चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल काा अधिग्रहण के पीछे कांग्रेस सरकार की मंशा जनहित का कतई नहीं है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने चंद नजदीकी रिश्तेदारों और चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए इसका अधिग्रहण कर रहें है। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नीतिन राय ने कहा कि कांग्रेस आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जिला चिकित्सालय में हुए भ्रष्टाचार को हम सबने देखा है। जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट में भारी आर्थिक गड़बड़ी की पुष्टि होने के बावजूद,प्रदेश सरकार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने में जुटी हुई है। उन्होनें कहा कि कांग्रेसियों का एकमात्र लक्ष्य सत्ता का दुरूपयोग करते हुए जेब भरना रह गया है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से विरोध करते रहेगें। उन्होनें कहा कि प्रदेश की जनता सब देख और समझ रही है।आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इन सारी कारस्तानियों की कीमत चुकानी होगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!