Advertisements

टांगरगांव स्टील प्लांट के मुद्दे पर 2 अगस्त को भाजयुमो करेगी धरना प्रदर्शन,वन बूथ,स्वास्थ्य विभाग में हुए भ्रष्टाचार मामले में हुई कार्रवाई पर जताया असंतोष

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। धर्मातंरण के मुद्दें पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नए सिरे से रणनीति तैयार की है। मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब,मतातंरण की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर,ना केवल पूरे मामले की जानकारी जुटाएंगें अपितु इसका तीखा विरोध भी करेगें। इस संबंध में नवगठित भाजयुमो के जशपुर जिले की ईकाई का पहले बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। भाजपा के बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय और प्रदेश संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया था। इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित साय, नरेश नंदे, सुनील गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्य जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,समिति के सदस्य नितिन राय, देवधन नायक, जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, विकास सोनी,जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता,जिला महामंत्री दीपक गुप्ता,जशपुर शहर अध्यक्ष राहुल गुप्ता। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में उजागर हुए 12 करोड़ के घोटाला मामले पर भी चर्चा की गई। शासन की कार्रवाई को खानापूर्ति बताते हुए,बैठक में शामिल नेताओं ने समिति की जांच में दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजयुमो ने कमर कसते हुए एक बूथ,20 यूथ के सूत्र पर काम करने का निर्णय लिया है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि आलाकमान के निर्देश के मुताबिक भाजयुमो के सभी पदाधिकारी,जिले के हर बूथ तक पहुंचेगें और एक पोलिंग बूथ में कम से कम 20 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर,उन्हें केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं और कार्यो के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वायदे और विफलताओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी जाएगी।


स्टील प्लांट के खिलाफ 2 मार्च को धरना प्रदर्शन —
जिले के कांसाबेल तहसील के टांगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा 2 अगस्त को मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी। आयोजित बैठक में इस आंदोलन की व्यापक रूप रेखा तैयार की गई। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लांट को लेकर प्रभावित होने वाले इलाके के सर्वे के लिए 10 सदस्यी समिति का गठन भाजपा ने किया था। सांसद गोमती साय की अध्यक्षता वाली इस समिति ने जनभावना को प्लांट के विरोध में बताते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने टांगरगांव के प्रस्तावित स्टील प्लांट का खुल करविरोध करने की घोषणा की थी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!