जशपुरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जशपुर शहर मंडल की परिचयात्मक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का आयोजन जशपुर शहर मंडल के प्रभारी खिरोज सिंह एवं सह-प्रभारी हेमंत यादव के निर्देशन में किया गया। मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान #JoinBJYM अभियान, तिरंगा यात्रा तथा वन बूथ-20 यूथ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में महामंत्री आकाश भगत, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी, हेमराज सिंह, मो. शाहनवाज अंसारी, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, राजेंद्र अम्बस्ट, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, सूरज सिंह, अरविंद राम, प्रीतम नायक तथा ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने संगठन द्वारा निर्धारित अभियानों को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।




