रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है, जिनकी आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। प्रदेश की प्रशासनिक, विकासात्मक और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर रही है।





