Advertisements

Breaking Jashpur : यातायात पुलिस द्वारा भारी मालवाहक वाहनों के मूल दस्तावेज व फिटनेस तथा वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 1 दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: यातायात पुलिस के द्वारा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जसपुर के आरक्षित केंद्र में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई|

इस संबंध में यातायात के जिला प्रभारी एवं सूबेदार सौरभ चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के स्टॉफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा भारी मालवाहक वाहनों की मूल दस्तावेजों व फिटनेस की जांच की गई साथ ही वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी रक्षित केंद्र में एक दिवसीय शिविर का लगा कर किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में भारी मालवाहक वाहनों के लाइट ,इंडिकेटर ,ब्रेक लाइट, पार्किंग लाइट, हॉर्न ,प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा तथा अग्निशमन यंत्र चेक किया गया !अग्निशामक यंत्र व प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स रखने हेतु निर्देश दिए गए तथा वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नेत्र परीक्षण, बीपी शुगर,की जांच की गई अस्वस्थ वाहन चालकों को का मौके पर इलाज किया गया एवं समय समय पर अपना स्वास्थ परीक्षण कराते रहने का निर्देश दिया गया तथा दुर्घटनाओं में से बचने हेतु वाहनों में मौके पर ही रेडियम की पट्टी लगवाई गई!

यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के द्वारा सभी भारी वाहन चालकों को लाइट अपर डिपर का इस्तेमाल करने हेतु हिदायत दी गई। शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक वह शाम 4 से 9.बजे तक निषेध है। भारी वाहन चालकों को शहर में प्रवेश समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे के मध्य वाहनों को धीमे गति से चलाने हेतु निर्देशित किया गया व चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग हेतु समझाईश दी गई। शहर के भीतर मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की पार्किंग पूर्णतः निषेध है। उक्त निर्देशो का पालन नही करने पर यातयात पुलिस के कारवाही की जाएगी !

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!