जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : नव संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर नगर में आज पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया गया था, जिसमें नव संकल्प संस्थान के एसएससी, पीएससी ,एवं सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आर आई विमलेश देवांगन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री परिहार सहित जिला पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अतिथियों के स्वागत उपरांत जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान में प्रशासनिक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है जनता को उनके अधिकार और कर्तव्यों के साथ तालमेल नहीं बैठने के कारण पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। आप एक नागरिक के रूप में यातायात नियमों के साथ ही अपने कर्तव्यों के भी प्रति सचेत रहें, प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने प्राचीन काल से लेकर अब तक पुलिस की आवश्यकता के संबंध में क्रमानुसार विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका“ और “जनता की भूमिका“ विषय पर वाद-विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें पक्ष की ओर से अलीमा सोनी, प्रीति चौहान, शिल्पा किंडो, बिंदु इंदवार, घनश्याम यादव ,पिंजन लकड़ा महेंद्र वर्मा और नसीमा खातून शामिल थे वहीं विपक्ष की ओर से प्रेमा पन्ना, मनोरमा केरकेट्टा, उपेंद्र कुमार ,अंजलि कुर्रे, आदित्य गुप्ता, निराकार प्रधान, मोनिका सिंह, एवं नेत्रा यादव ने भाग लिया। वाद विवाद के इस कार्यक्रम में नव संकल्प के प्रतिभागियों ने राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर रोचक जानकारी पक्ष की ओर से दिया और जनता की भूमिका पर विपक्ष की ओर से प्रतिभागियों ने रोचक जानकारी प्रदान की राष्ट्रीय सुरक्षा में पुलिस के योगदान विषय पर प्रतिभागी महेंद्र वर्मा ने पक्ष में कहा कि पुलिस के त्याग बलिदान और साहस के कारण नागरिक सुरक्षित एवं शांति से रह पाते हैं पुलिस की सेवा 24 घंटे विभिन्न पर्व और त्योहारों पर भी उनकी तैनाती उनके समर्पण को प्रदर्शित करता है। अन्य कार्यक्रमों के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया था जिसमें 11 प्रतिभागियों ने क्रमशः नेत्रा यादव, ललित यादव, मोनिका सिंह, प्रीति चौहान, रोहित गुप्ता ,शाहीदा खातून ने भाग लिया जिसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्र सुरक्षा में वायु सेना का योगदान ,भारत की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा ,भारत की सुरक्षा में थल सेना का योगदान, पड़ोसी देश और राष्ट्र की सुरक्षा, सामान्य जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में विभिन्न पक्षों को अपने विचार के माध्यम से व्यक्त किया। साथ ही इस कार्यक्रम में आर आई विमलेश देवांगन जी के द्वारा जिले के 51 शहीदों के संबंध में उनके चित्रों के प्रदर्शन के साथ ही उनको उन्हें याद करते हुए उनके संबंध में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई ।पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्रागार से विभिन्न शास्त्रों की एक प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें छात्रों को उनकी कार्यशैली और शास्त्रों की मारक क्षमता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।कार्यक्रम के अंत में विमलेश देवांगन के द्वारा कॉर्यक्रम में शामिलकार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मिथिलेश कुमार पाठक ने किया कार्यक्रम में 9 संकल्प संस्थान के मनीष गुप्ता श्रीमती रत्ना गुरु विवेक पाठक विनीत तिवारी,संकल्प संस्थान के राजेंद्र प्रेमी एनएसएस के दल नायक प्रेम कुमार यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद थे




