जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जशपुर जिले के नवोदय विद्यालय कुनकुरी में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित हुई थी। जिसमे जिले के आठो विकासखंड से लगभग 7 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। किंतु कोविड 19 के प्रभाव के कारण लगभग 25 सौ विद्यार्थियों ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें नवोदय विद्यालय कुनकुरी के लिए 40 बच्चों की चयन सूची जारी की गई है।जारी सूची में विकासखंड बगीचा से अनवेषा ओझा, खुशबु मधुकर, आरती टोपनो, वारिश लकडा, सालवी, स्नेहा पैकरा। विकासखंड दुलदुला से अदिति भगत। विकासखंड फरसाबहार से सुमंत चौहान, अराध्या जयसवाल, हिमानी पैकरा, आन्या सिंह, अनन्या जयसवाल, राखी निषाद। विकासखंड जशपुर से योगेश पैकरा, आशुतोश चौहान, नवीन भारती, आरव सोनी, वंश भगत। विकासखंड कासाबेल से अनसुमन साहु, अदित्य साहु, यमनकुमार चौहान, पूजा चौहान, पियांशु गुप्ता, अनमय पैकरा। विकासखंड कुनकुरी से दीपांशु सारथी, विवेनजी कुजूर, जुयूल होडा, मितेश राना, वैभवी गुप्ता, तान्या गुप्ता, स्नेहा कुशवाहा, मुस्कान खलखो। विकासखंड मनोरा से अंकिता नाग, उत्कर्ष भगत, आंचल सन्यासी। विकासखंड पत्थलगांव से ओकार भार्गव, देवेन्द्र बंजारा, अनन्या पैकरा, गौरव कुमार सनमानी, पियुष का चयन हुआ है।




