Advertisements

Jashpur Breaking : पुष्पा खलखो होंगी नगर पालिका की सीएमओ,बसन्त बुनकर गए कुनकुरी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। नगरीय प्रशासन द्वारा किए गए प्रशासनिक सर्जरी से जशपुर जिला भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। तबादला सूची में नगर पालिका जशपुर के सीएमओ बसन्त बुनकर को कुनकुरी पदस्थ करते हुए,कुनकुरी की सीएमओ पुष्पा खलखो को नगर पालिका जशपुर के सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने जा रही महिला अधिकारी के सामने कई गम्भीर चुनोती से निबटना होगा। दम तोड़ती हुई जल आवर्धन योजना से शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था अस्त व्यस्त हो चुकी है। सफाई व्यवस्था भी इन दिनों जमीन से हट कर रैंकिंग के जुगाड़ के लिए की जा रही है। सड़क पर डेरा जमाए मवेशियों से निबटने में नगर पालिका बुरी तरह से विफल रहा है। हाल ही में दिव्यांग केंद्र में हुई घटना के बाद कलेक्टर महादेव कावरे का तबादला हो चुका है। नए पदस्थ कलेक्ट रितेश अग्रवाल ने अब तक जिले में पदभार ग्रहण नहीं किया है। जाहिर है,नए प्रशासनिक व्यवस्था के बीच नगर पालिका के अधिकारी को तालमेल बैठाने होगा। महिला अधिकारी के सामने सबसे बड़ी चुनोती भाजपा शासित नगर पालिका में पक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन बना कर रखने की होगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!