Advertisements

Breaking Jashpur : मवेशी तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से झारखंड मवेशियों की तस्करी कर ले जा रहे थे आरोपी, तस्करों से 10 मवेशियों भी जप्त, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : छत्तीसगढ़ से झारखंड मवेशियों की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, चारों आरोपी सिटी कोतवाली के लोदाम चौकी क्षेत्र के रहने वाले है गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से पुलिस ने 10 मवेशी भी जप्त किये है, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 14 जानकारी को थाना दुलदुला को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बम्हनी से घुमाडांड़ जाने वाली कच्ची सड़क तरफ से कुछ लोग 10 रास मवेशियों को बेदर्दी से मारते-पीटते, हांकते हुये झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर आरोपियों की घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम 1-अब्दुल रजाक, 2-जुबेर शाह, 3-अल्ताफ शाह, 4-अफसर खान सभी निवासी साईंटांगरटोली का होना बताये। मवेषियों को ले जाने के संबंध में धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर वैद्य दस्तावेज की मांग किया गया, जो कोई कागजात नहीं होना बताया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर थाना दुलदुला में अप.क्र. 07/22 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. के अंतर्गत अपराध दर्ज कर 10 रास मवेशी कीमती लगभग 65,000 रू. को जप्त कर प्रकरण के आरोपीगण-1-अब्दुल रजाक उम्र 45 साल, 2-जुबेर शाह उम्र 20 वर्ष, 3-अल्ताफ शाह उम्र 22 साल, 4-अफसर खान उम्र 20 वर्ष सभी निवासी साईंटांगरटोली चौकी लोदाम को 14 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. दिलबंधन भगत, प्र.आर 170 सुषील तिर्की, प्र.आर. 723 आदित्य कुमार साय, आर. 531 दिनेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!