जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले में कोरोना का कहर जारी है लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घण्टे में जिले में कोरोना संक्रमण के 218 मामले दर्ज किए गए है। जिसमे जशपुर में 66 लोदाम में 13 बगीचा 7 दुलदुला 13 कुनकुरी 34 मनोरा 9 फरसाबहार 27 कांसाबेल 9 एवं पत्थलगांव में 40 संक्रमितों की पहचान हुई है, जिसमें एंटीजन टेस्ट में 193, RTPCR के 15 एवं ट्रु नाट 10 मिले है इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1089 हो गई है, 358 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है, जिले में अब तक कुल 28533 संक्रमितों की पहचान हुई है, जिसमे से 27212 लोग स्वास्थ्य भी हुए हैं। जिसके बाद जिले का पॉजिटिव रेट 13.58 हो गया है वही सिर्फ जशपुर का पॉजिटिव रेट 30.14 पहुंच गया है. द प्राइम न्यूज़ आम लोगों से अपील करता है कि वह मास्क सेनेटाइजर एवं शारीरिक दूरी का पालन करें और जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले, ताकि कोरोना से ये जंग हम सब मिलकर जीत सकें।




