Advertisements

Breaking jashpur : बकरी चोर गिरफ्तार, मैदान में चर रही बकरी की चोरी कर मारकर जंगल में छिपान दिया था आरोपीयो ने, पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जिले के करडेगा चौकी क्षेत्र में बकरी चोरी का मामला सामने आया है मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक मैदान में चल रही बकरी को आरोपियों ने चुरा लिया था और मारकर जंगल में छुपा रखा था,ब

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश राम निवासी मयूरंचुदी चौकी करडेगा ने 19 जून को चौकी करडेगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिन में लगभग 11 बजे अपने साथी ललित राम के साथ पक्की डाड़ी जंगल की ओर आम खाने के लिये गया था, उसी दौरान 2 व्यक्ति मोटर सायकल में एक बकरी को पकड़कर बालाछेका जंगल की ओर ले गये कुछ देर बाद बकरी को छोड़कर वापस मयूरचुंदी की ओर लौट गये। प्रार्थी एवं उसका दोस्त दोनों बालाछेका जंगल की ओर जाकर बकरी को ढूंढ रहे थे उसी समय एक झाड़ी के बीच उन्हें मृत बकरी मिला, वे दोनों पुनः गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी दिये। कुछ देर बाद 2 व्यक्ति पुनः मोटर सायकल से बालाछेका जंगल में आये और मृत बकरी को ले जाने के लिये उसे जूट का बोरा में डालने लगे, उसी समय गांव के लोग उन्हें दौड़ाने लगे और भाग रहे उन दोनों अज्ञात व्यक्तियों को गांव वाले पकड़कर पुलिस के सुपूर्द कर दिये।

वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होनें अपना नाम भुनेश्वर यादव एवं संतोष यादव बताया, एवं उक्त बकरी को चोरी कर मारना बताये। मामले में पुलिस ने दोनों ही आरोपियों भुनेश्वर यादव उम्र 32 साल एवं संतोष यादव उम्र 23 साल दोनों निवासी खारीझरिया थाना कुनकुरी को धारा 379, 429 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. उमेश प्रभाकर, प्र.आर.जगदीश भगत, आर.राजकुमार यादव, आर. कुलदीप खलखो की सराहनीय भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!