Advertisements

ब्रेकिंग जशपुर झारखंड पुलिस कर रही थी चोरों का पीछा,जब जशपुर पुलिस को मिली सूचना तो फिल्मी स्टाइल से मामले में मारी इंट्री,और इस तरह से दबोचा पिकप चोरों को

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पिकप चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों का पीछा झारखंड पुलिस कर रही थी। लेकिन,लाख प्रयास के बाद भी वह चोरों तक नहीं पहुँच पा रही थी। इस पर झारखंड के गुमला जिले के थाना घाघरा के थाना प्रभारी आकाश पांडे ने फोन पर,घटना की सूचना जशपुर पुलिस को दी।

सूचना पर एसपी विजय अग्रवाल , एएसपी उनैजा खातून अंसारी के निर्देशन पर श्रीमान एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार स्वंय सिटी कोतवाली निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे एवं यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर अपने स्टाफ के साथ गिरांग रोड पर गये जहां एक पीकप घोलेग तरफ से आते मिला जिसे रोकने पर पीकप में सवार दो व्यक्ति पीकप को रोड किनारे छोडकर डोडकाचौरा जंगल कि ओर भाग गये जिसे घेरा बंदी कर डोडकाचौरा जंगल में पीकप का चालक शोएब शाह पिता मुजफफर शाह उम 23 वर्ष साकिन साई टांगरटोली चौकी लोदाम थाना जशपुर को पकडा गया जो पीछे से थाना घाघरा जिला गुमला झारखण्ड पुलिस बल एवं पीकप स्वामी मौके पर पहुच गये जिन्हे चोरी गये पीकप एवं पीकप चोर सोएब शाह को थाना घाघरा जिला गुमला झारखण्ड पुलिस को सुपुर्द किया गया ।

उक्त आरोपी एवं चोरी गये पीकप को पकड़ने कि कार्यवाही करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे , सूबेदार सौरभ चंद्राकर , आरक्षक वाल्टर एक्का , मनोहर लकडा का सराहनीय योगदान रहा ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!