Advertisements

Breaking Jashpur LIVE VIDEO : चलती कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचा चालक, लोरो घाट की घटना,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। जशपुर के लोरो घाट में चलती कार में भीषण आग लग गई, कार में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है वहीं चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जशपुर से कुनकुरी जाने वाली सड़क पर लोरो घाट में नई कार में भीषण आग लग गई है, इस घटना में ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया है वहीं कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है,


इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, चालक अंबिकापुर शोरूम से नई गाड़ी लेकर जशपुर के किसी गांव जा रहा था इसी दौरान लोरो घाट में चलती कार में आग लग गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा उतर इस दौरान एयरबैग खोलने से कार चालक की जान बच गई और समय रहते उसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, समाचार लिखे जाने तक कार चालक एवं मालिक की पहचान नही हो पाई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!