Advertisements

Breaking Jashpur फिर हुई हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत 2 दिनों में 2 की मौत 1 घायल, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, वन अमला मौके पर पहुंचा, जिले में जारी है हाथियों तांडव,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

फरसाबहार द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क रोहित यादव। फरसाबहार विकासखंड के तपकरा रेंज के अंतर्गत जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसारग्राम बाबू साज बहार निवासी ग्रामीण श्याम कुमार पिता रंजीत रोहिदास सुबह करीब 5:30 बजे शौच के लिए अपने घर के पीछे खेत की ओर जा रहा था इसी दौरान घर के पीछे के जंगल के करीब श्याम कुमार का आमना सामना जंगली हाथी से हो गया जंगली हाथी को देख श्याम कुमार ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहा हाथी ने श्याम कुमार को दौड़ाकर सूढ़ मैं लपेट लिया और पटक पटक कर कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच चुका है, वही हाथी अभी समीप के जंगल में ही मौजूद है घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है,

आपको बता दें सोमवार कि सुबह भी जिले के तपकरा रेंज में पति के साथ बाइक में बाजार जा रही एक महिला को चलती हुई बाइक से खींच कर हाथी ने कुचल कर मार डाला था, एवं एक महिला को घायल किया था, हादसे के बाद इलाके में दहशत है। फिलहाल 2 दिनों में 2 लोगों की मौत हाथी के हमले से हुई है एक घायल है,

इसे भी पढ़े।

पति के साथ बाइक में जा रही महिला को खींच कर हाथी ने कुचला,दिन में हुई घटना से दहशत,तीन हाथी अब भी जंगल मे मौजूद

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!