Advertisements

Breaking Jashpur : शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने के 11 प्रकरणों में कोर्ट ने 1 लाख 10 हजार का ठोका जुर्माना, यातायत पुलिस ने दो वाहनों को किया जप्त, 17 वाहनों पर मोटर व्हीकल के तहत कार्यवाही,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क यातायात पुलिस के द्वारा जसपुर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है वहीं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी जुर्माना वसूल किया जा रहा है, जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में मोटर व्हीकल एक्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं,

इसी तारतम्य 30 दिसम्बर को जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही गई। साथ ही प्रत्येक वाहनों को बारीकी से चेक किया गया। यातायात शाखा जशपुर द्वारा 2 प्रकरण में शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर उनके वाहनों को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जशपुर शहर में एम.व्ही. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये यातायात शाखा द्वारा 4 प्रकरण में 1600 रू., थाना पत्थलगांव द्वारा 13 प्रकरण में 2600 रू. कुल 4200 रू. शमन शुल्क वसूल किया गया है।

न्यायालय द्वारा विगत तीन दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने के 11 प्रकरणों में 1,10,000 रू. (एक लाख दस हजार रू.) का शमन शुल्क वसूला गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!