जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क पुलिस ने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म एवं उनके पति से मारपीट करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को संदना थाना क्षेत्र के 37 वर्षीय विवाहित महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वो अपने बच्चों के साथ खाना-खाकर घर स्थित कमरे में सोई हुई थी, रात्रि लगभग 11 बजे पूर्व परिचित आरोपी रतिया राम इसके कमरे में प्रवेश कर प्रार्थिया के मना करने पर जबरन दुष्कर्म किया, प्रार्थिया द्वारा आवाज देकर अपने पति को अपने पास बुलाई। प्रार्थिया के पति द्वारा आरोपी को मना करने पर वह उसके साथ मारपीट किया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी रतिया राम के विरूद्ध धारा 456, 376, 323 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी रतिया राम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी रतिया राम उम्र 35 वर्ष निवासी बलादरपाठ थाना सन्ना के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 31 दिसम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतलाल साहू, आर. रामबरन राम, आर. रामबरन राम, आर. प्रदीप तिर्की, आर. अनिल भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




