Breaking Jashpur : प्रधान आरक्षक निलंबित, अनुशासनहिनता के आरोप में एसपी ने की कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई करते हुए जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस थाना बगीचा में तैनात प्रधान आरक्षक अनूप एक्का को थाना प्रभारी बगीचा के द्वारा मोहर्रिर का दायित्व सौंपा गया था।लेकिन प्रधान आरक्षक ने स्वास्थ्यगत समस्या का हवाला देते हुए रोजानामचा दर्ज करने में लापरवाही बरत रहा था।

Breaking Jashpur : लूट मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी फिर मोबाइल और नगदी लूट लिए, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार,

इस पर अनूप एक्का को कारण बताओ नोटिस जारी कर,स्पष्टीकरण मांगते हुए,कार्य को गंभीरता से करने की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रधान आरक्षक ने विभाग के नोटिस का जवाब ही नहीं दिया। प्रधान आरक्षक अनुज एक्का की इस कारस्तानी ओर अत्यंत महत्वपूर्ण रोजनामचा कार्य अधूरा छोड़ने, आदेशों की अवहेलना करने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , अनुशासनहीनता मानते हुए,एसपी ने एसडीओपी बगीचा को जांच के निर्देश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक अनुज एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वेब-सीरिज ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ के बाद छत्तीसगढ़ में अब मशहूर फिल्मकार सुधीर मिश्रा की ‘जहांनाबाद’ की भी शूटिग,कांकेर, कवर्धा, राजनांदगांव और रायपुर में होगी ‘जहांनाबाद’ की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी मिलेगा मौका

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!