Advertisements

ब्रेकिंग जशपुर : आदर्श विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन सूची जारी, चयनित छात्र 13 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश, देखए सूची

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क । डोडकाचोरा में स्थित शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षों ओ में प्रवेश के लिए चयन सूची जारी, जिसके अंतर्गत कक्षा 6वीं की 35, 7वीं की 4, 8 वीं की 1, 9वीं की 2 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा दिनांक 6 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्य कु. कमला केरकेट्टा ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर प्रावीण्य सूची तैयार कर वर्गवार चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है। चयन सूची और प्रतीक्षा सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। सभी चयनित छात्रों को चयन की सूचना उनके आवेदन पत्र में अंकित मोबाइल नम्बर पर कॉल करके भी दी जा रही है। सभी चयनित छात्र 13 अगस्त 2021 तक प्रवेश के लिए आवश्यक समस्त अभिलेख के साथ विद्यालय में आकर प्रवेश ले सकते हैं। 13 अगस्त के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो प्रतीक्षा सूची के वरीयता क्रम के अनुसार छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!