नींद में गाफिल परिवार पर टूटा गजराज का कहर,मुसीबत में फंसी जान,अब बारिश में सिर छिपाने के पड़े लाले

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

फरसाबहार, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रोहित यादव की रिपोर्ट। नागलोक फरसाबहार में मतवाले हाथियों के बढ़ते हुए कहर ने ग्रामीणों का जीना मुहाल करदिया है। हाथियों की बढ़ती हुई हलचल की वजह से लोगो के खेत से लेकर घर तक कुछ भी सुरक्षित नहीं रह गया है। कुछ ऐसा ही बीती रात ग्राम पंचायत बाबुसाज बहार के आश्रित ग्राम सारमुंडा निवासी दिलधरन पिता परसु के घर मे अतिकायो ने धावा बोल दिया। रात तकरीबन साढ़े 10 बजे हाथियों के हमले के वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में गाफिल था।

अतिकायो कि दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर परिवार दहशत में आ गया और जान बचाने के लिए एक कोने में दुबके रहे। भरे बरसात में में सिर से छत का साया हट जाने से परिवार के सामने मुसीबत आ गई है। वहीं,पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए वन विभाग मुआवजा प्रकरण की खानापूर्ति करने में जुटा हुआ है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!