Advertisements

Breaking jashpur : युवती को 3 साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, फिर छोड़ रचाने चला दूसरी शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर : 26 वर्षीय युवती को शादी करने का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी पीड़ता को छोड़ कर दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में लगा था,मामले फरसाबहार थाना क्षेत्र की है,

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने 23 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम घोघरा लकरामुड़ा का रहने वाला सुरेश पैंकरा इसके साथ वर्ष 2019 से शादी करने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में लगातार शारीरिक शोषण किया है। प्रार्थिया द्वारा सुरेश पैंकरा को शादी करने हेतु कहने पर टाल-मटोल कर रहा है एवं किसी अन्य दूसरी लड़की से सगाई करने की तैयारी कर रहा है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुरेश पैंकरा के विरूद्ध धारा 376 के दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था वहीं घटना के मामले की रिपोर्ट होने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी , उसी दौरान 2 जुलाई कोपुलिस को मुखबीर से ल सूचना मिली कि आरोपी सुरेश पैंकरा अपने घर ग्राम घोघरा लकरामुड़ा में आया हुआ है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी सुरेश पैंकरा उम्र 26 साल निवासी ग्राम घोघरा लकरामुड़ा चौकी कोतबा थाना बागबहार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक प्रदीप सिदार, आर. रामसागर नायक, आर.नीलम साय, आर.केश्वर भगत, आर. 764 शीलेन्द्र प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!