Advertisements

ब्रेकिंग जशपुर : युवक की डंडे से मार मार कर दी थी बेरहमी से हत्या और लाश को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लगाया ठिकाना, फिर हो गए थे फरार, इस हत्या के मामले का पुलिस ने कुछ इस तरह किया खुलासा,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर : जशपुर जिले की बगीचा पुलिस ने 2 साल पहले हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में खेत में लगे पेड़ को काटने एवं खंभा उखाड़ने की बात को लेकर 32 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी और पुलिस से बचने के लिए मुंबई और अंडमान की ओर भाग कर छुप गए थे,

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
प्रार्थी जेम्स तिर्की निवासी कदमटोली घुघरी ने दिनांक 22 सितम्बर 2020 को थाना बगीचा में सूचना दिया कि बीती रात में गांव का रहने वाला अशोक मिंज उम्र 32 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया एवं उसके शव को छिपाने के उद्देय से खेत से लगा हुआ झाड़ में फेंक दिया है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, के दौरान पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथन के आधार पर मृतक की हत्या अजय यादव एवं राबर्ट कुजूर द्वारा करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध हत्या की धारा 302, 201, 34 के भारत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, वही इस बात की जानकारी आरोपियों को भी लग गई कि उनके बारे में पुलिस को पता चल गया है पुलिस से बचने के लिए आरोपी अजय यादव अण्डमान एवं रॉबर्ट कुजूर मुंबई भाग गया गए, पुलिस लगातार इन दोनों ही आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार मुंबई एवं अंडमान में दबिश दे रही थी वही इन दोनों ही आरोपियों के ऊपर चोरी सहित अन्य प्रकरण को लेकर न्यायालय ने गिरफ्तार वारंट भी जारी किया गया था

इसी दौरान पुलिस को मुखबीर के आधार पर सूचना मिली कि दोनों ही आरोपी अपने घर आए हुए हैं सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम ने आरोपियों के घरों में दबिश देकर दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों दोस्त घटना वाले दिन शाम को मोटर सायकल से ग्राम महादेवडांड़ महुआ शराब लेने गये थे, साथ ही महुआ शराब, डिस्पोजल ग्लास एवं मिक्चर लेकर गांव आ रहे थे कि घुघरी कदमटोली पहुंचने के पहले छाताबर पुलिया के पास अशोक मिंज बैठा मिला, उसे देखकर राबर्ट कुजूर मोटर सायकल को रोक दिया और तीनों एक साथ पुलिया में बैठकर शराब पिये।

शराब पीने के बाद अशोक मिंज द्वारा अपने खेत में लगे सराई पेड़ को राबर्ट कुजूर द्वारा काटने की बात को लेकर झगड़ा हो गया और उनके मध्य मारपीट होने लगा। अशोक मिंज के घर के पास शासकीय भूमि में अजय यादव घर बनाने के लिये खंभा गाड़ा था उसे अशोक मिंज उखाड़ कर फेंक दिया था, इसी गुस्सा पर से वे दोनों मिलकर अशोक मिंज को मारने पीटने लगे। राबर्ट कुजूर ने पुलिया के पास पड़ा एक लकड़ी का डंडा को उठाकर अशोक मिंज के सिर के पीछे वार किया तो अशोक मिंज वहीं गिर गया और बेहोश हो गया, कुछ समय तक वे दोनों अशोक मिंज को हिला-डुलाकर देखे तो अशोक मिंज उन्हें मृत मिला। अशोक मिंज के शव को वे दोनों मोटर सायकल से बैठाकर कुछ दूरी पर स्थित एक खेत के झाड़ के पास फेंक दिए थे,

वहीं दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज होने एवं गिरफ्तारी से बचने के लिये आरोपी अजय यादव अण्डमान एवं रॉबर्ट कुजूर मुंबई भाग गए, पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी अजय यादव एवं रॉबर्ट कुजूर दोनों निवासी घुघरी कदमटोली बगीचा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक रामसाय पैंकरा, उप निरीक्षक एस.आर. भगत, स.उ.नि. बालमुकुन्द सिंह, स.उ.नि. जोसिक राम कुर्रे, प्र.आर. मनोज सिंह, आर. अशोक पैंकरा, आर. राजकुमार मनहर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!