जशपुर : सिटी कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक 16 वर्षीय अपचारी बालक को हिरासत में लिया है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है एवं अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर दिया है,
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सिटी कोतवाली के प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने बताया कि प्रार्थी अजय सोनी निवासी जशपुर नगर ने 18 जुलाई को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी ड्रीम नियो मोटर सायकल CG 14 MG 9268 को अपने घर के बाहर खड़ा करने के पश्चात् घर अंदर गया था, कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो उसके मोटर सायकल को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379 के तहत् मामला दर्ज किया था
उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना दौरान तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये आस-पास सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया ज्ञात हुआ जिसे मुखबीर की सूचना पर पतासाजी कर घटना के आरोपी 16 वर्षीय अपचारी बालक को तत्काल संरक्षण में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से चोरी किया हुआ मोटर सायकल को जप्त किया गया। अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. किशन चौहान, आर.धीरेन्द्र मधुकर, न.सै.थानेष्वर देशमुख का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




