Advertisements

Breaking news  : पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की तीन लाख से अधिक रकम भी बरामद,,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली पुलिस को भूषण कृषि केन्द्र सरगांव में चोरी करने वाले दो चोरो को पकड़ने एवं माल बरामदगी करने में सफलता मिली है, वहीं आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 16 हजार  रुपये भी बरामद किया है,

CRIME : बकरा फार्म खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,यहाँ से पकड़े गए ठग,,

 

पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी नवनीत पाटिल ने बताया कि बीत 9 अक्टूबर को प्रार्थी भानू प्रताप राजपूत ने रात्रि में भूषण कृषि केन्द्र सरगांव के पीछे लोहे के चौनल गेट तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले में रखे बिक्री की रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में दर्ज करवाई थी जिसपर पुलिस ने अपराध क्रमांक 215/22 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

Good News : 52 लाख की चोरी का खुलासा करने वाले पुलिस के 18 अधिकारी कर्मचारियों सहित यहाँ की पुलिस ने 8 गुड सेमेरिटन का भी किया सम्मान, व्यापारीयों ने कहा 50 लाख का आप घर बना सकते हैं तो 50 हजार का कैमरा भी जरूर लगाएं,,,,,

उन्होंने बताया कि प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस टीम गठित की गई एवं मुखबिरों की सूचना तथा साईबर सेल के विश्लेषण से संदेही आरोपी अरूण साहू एवं जुगल किशोर यादव को गिरफ्तार किया तथा सघन पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी अरूण साहू से 157000  रूपये एवं आरोपी जुगल किशोर यादव से 159000 रूपये कुल 316000 रूपये (तीन लाख सोलह हजार रुपये) बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Big Breaking Jashpur : एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 आरोपी ने मिल कर की तीन जादू टोने के शक में माता पिता और बेटी हत्या,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा,, पढ़िए,,,

 

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद डनसेना, प्रधान आरक्षक घनश्याम मरावी, राजकुमार जांगड़े, बालीराम ध्रुव, आरक्षक संजय यादव, अजित परिहार, उमेश सोनवानी एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!