Advertisements

Breaking News : नींद में गाफिल सगी बहनों के साथ हो गया ऐसा हादसा,मातम में बदल गई राखी की खुशियां

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

अम्बिकापुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। भाई बहन के पवित्र स्नेह के बंधन का त्योहार राखी से ठीक चंद घण्टे पहले एक परिवार की खुशियों को जमीन पर रेंगती हुई मौत ने लील लिया। जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर के हरिपुर लटोरी गांव की निवासी उर्मिला अगरिया,अपनी दोनों बेटी ज्योति (15) और भारती (7) के साथ जमीन में सोई हुई थी। रात तकरीबन 2 बजे दोनों बहनो ने कोई कीड़ा काटने की शिकायत अपनी मां से किया। बच्चों की शिकायत पर जब उनके पिता ने रामासाय अगरिया ने बिस्तर के आसपास देखा तो एक सांप नजर आया। सांप के डसने की बात पता चलते ही घर मे कोहराम मच गया। पड़ोसियों की मदद से दोनों बालिकाओं को इलाज के लिए राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव अस्पताल लाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सको ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रक्षा बंधन के दिन परिजनों और ग्रामवासियों ने दोनों बहनों को अंतिम विदाई दी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!