Breaking News : शादी का सब्जबाग दिखा युवती से दुष्कर्म का आरोपी पहुँचा जेल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के तपकरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मुकेश राम ने 24 जुलाई की रात्रि में उसके घर आकर, उससे शादी करूँगा कहकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद भी आरोपी ने मुकेश राम ने शादी का वायदा करते हुए पीड़िता से लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता द्वारा आरोपी को शादी करने कहने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में अप.क्र.82/2021 धारा 376(2)(N) दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद तपकरा पुलिस ने सिंगिबहार निवासी मुकेश राम उम्र 27 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार,न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एलआर चौहान, किशोर कुजूर, अजय लकड़ा, प्रेमिका कुजूर, दिनेश्वर यादव, अमित त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!