Advertisements

Breaking News : धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सक्रिय हुए अवैध धन के सौदागर, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धन कारोबारी पर कसा शिकंजा, झारखंड का 19 बोरी अवैध धान जप्त

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान के सौदागर सक्रिय हो गए हैं, जिले में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए झारखंड से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध रूप से लाए गए धान को जब किया है,

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कुनकुरी एसडीएम रवि राही के दिशा निर्देशन में ग्राम नोन पानी, ग्राम पंचायत सापघरा, तहसील दुलदुला में झारखण्ड का 19 बोरी अवैध धान जप्त किया गया. बताया जा रहा है झारखंड से अवैध धान को छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान खपाने के उद्देश्य से लाया गया था, बाहर हाल राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध धान परिवहन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है| और छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा पर चेक पोस्ट पर लगाए गए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!