Advertisements

घर वापसी अभियान से हिंदुत्व की रक्षा: तेलंगाना के भाजपा विधायक टाईगर राजा सिंह ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को किया सम्मानित किया

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : अपने धर्म, समाज व अपनी संस्कृति की रक्षा करने हेतु अपनी जान भी देने को तैयार हैं हम, आज हिंदुत्व के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। विदेशी शक्तियां हिंदुत्व के ऊपर लगातार हमलावर हैं,हिंदुओं का जबरन धर्मान्तरण करवाया जा रहा, जिससे हिंदुत्व कमजोर हो पर जब जब हिंदुत्व पर हमला होगा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव व टाइगर राजा सिंह जैसे युवा धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व झोंक देंगे….उक्त बातें हिंदुत्व के लिए समर्पित तेलंगाना के हिंदूवादी नेता और भाजपा विधायक टाईगर राजा सिंह ने हैदराबाद पहुंचे घरवापसी अभियान के प्रमुख व भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप से मुलाकात के दौरान कहीं।

टाईगर राजा सिंह ने हिन्दू कुलतिलक कुमार दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए उनके द्वारा चलाये गये ऑपरेशन घरवापसी की पुरज़ोर सराहना करते हुए कहा कि अगर कुमार साहब न होते तो भोलेभाले आदिवासियों को बहुत तेजी से धर्मांतरित करवा दिया गया होता। स्व० कुमार साहब ने धर्म व संस्कृति की रक्षा हेतु जीवन की अन्तिम साँस तक संघर्ष किया। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। प्रबल आप छत्तीसगढ़ में अपने पूज्य पिताजी के अधूरे कार्यों को हाथों हाथ लेकर ऑपरेशन घरवापसी अभियान बड़े पैमाने पर चला रहे, इसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है, मैं आपके कार्यों से बेहद प्रभावित हूँ। अंत मे टाईगर राजा सिंह ने शॉल ओढ़ाकर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का सम्मान सनातन अस्मिता की रक्षा में महत्त्वपूर्ण व प्रभावशील भागीदारी हेतु किया। प्रबल ने उन्हें जशपुर आने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने बड़े ही मधुरता से स्वीकार करते हुए शीघ्र ही छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने की बात कही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!