कोटा फायरिंग रेंज में हुआ चांदमारी सम्पन्न,मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह सहित पुलिस के राजपत्रित अधिकारी हुए सम्मिलित,जिले के 443 अधिकारी कर्मचारियों ने लिया चांदमारी में भाग।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

कोटा फायरिंग रेंज में हुआ चांदमारी सम्पन्न,मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह सहित पुलिस के राजपत्रित अधिकारी हुए सम्मिलित,जिले के 443 अधिकारी कर्मचारियों ने लिया चांदमारी में भाग।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला पुलिस मुंगेली का वार्षिक चांदमारी 14 नवम्बर से 18 नवम्बर एवं 6 दिसम्बर से 7 दिसम्बर के बीच जिला बिलासपुर के कोटा फायरिंग रेंज में रक्षित निरीक्षक ख्रीस्त नरगिस तिग्गा, अर्मोरर श्रीनिवास राव के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें जिले के 95 प्रतिशत अधिकारी/कर्मचारि चांदमारी में उपस्थित हुऐ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली एस.आर.धृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक अजाक नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक एम.एम. मिंज एवं उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह सहित समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा वार्षिक चांदमारी में फायरिंग की गई। चांद मारी के दौरान ए के 47, एस एल आर, इंसास, तथा पिस्टल से फायरिंग करायी गयी।चांदमारी में जिले के अधिकारी/कर्मचारियों के फायरिंग का परीक्षण कराया गया, जिसमें आरक्षक बालकृष्ण मरकाम,भंवर सिंह नेताम, राम कुमार यादव एवं नागेश साहू के द्वारा बेस्ट फायरर के रूप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!