Advertisements

विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे एवम पार्षद अनवर हुसैन ने किया 35लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

उत्तर विधायक एवम छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा उत्तर विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जयस्तंभ चौक पहुंच मार्ग राजा भोजनालय स्थित गली जो 20वर्षो से जर्जर अवस्था में थी जिसका क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने क्षेत्र के पार्षद अनवर हुसैन, एम आई सी सदस्य आकाश तिवारी एल्डरमेन सुनील भुवाल के साथ विधिवत् पूजन कर श्रीफल फोड़कर सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जुनेजा इस इस गली को संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग से 22लाख की स्वीकृत कराई यह सड़क450मीटर राजा भोजनालय से सार्वजनिक जिम तक तक बनेगी श्री जुनेजा ने क्षेत्र के सड़क डामरीकरण निर्माण होने वाले गलियों में पैदल भ्रमण कर आवश्यकता से अवगत हुए एवम संबंधित अधिकारियो को अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए छोटे ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए साथ ही रमण मंदिर वार्ड में चुनाभट्टी में प्राथमिक शाला के जीर्णोधार के लिए 5लाख की राशि विधायक निधि दी जिसका विधिवत् पूजन कर भूमिपूजन किया इस आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां दी जो की मनमोहक थी इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, एम आई सी सदस्य आकाश तिवारी, पार्षद अनवर हुसैन, एल्डरमैन सुनिल भूवाल, कमल ग्रीतलहरे, संजय सोनी,अरुण जघेंल,सत्तू सिंह,राकेश वाकड़े,गौतम यादव स्कूल की प्राचार्य लक्ष्मी डोंगरे,अर्जुन एक्का, संकुल समन्वयकचित्रांगन पटेल,वीरेंद्र कौशिक,उत्तम कुमार,दिनेश छाबड़ा,शरद देवडे,सुधीर भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!